Punjab Kesari MP ads

नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान: ''आशुतोष तिवारी की क्षमता नहीं कि मेरा टिकट कटवा दे, टिकट काटने वाले कोई और हैं

Thursday, Jul 16, 2026-01:56 PM (IST)

दतिया। मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा ने दतिया दौरे के दौरान अपने विधानसभा टिकट को लेकर पहली बार खुलकर बड़ा बयान दिया। भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में उन्होंने संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए समर्थकों से भावनाओं में बहकर कोई गलत कदम न उठाने की अपील की।

बैठक को संबोधित करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मन में यह भावना नहीं आनी चाहिए कि किसी से बदला लेना है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, आपके दिमाग में यह नहीं आना चाहिए कि आशुतोष तिवारी ने मेरा टिकट कटवाया है। आशुतोष तिवारी की इतनी क्षमता नहीं है कि वह मेरा टिकट कटवा दें। टिकट काटने वाले कोई और हैं, उनसे बात होगी।

पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि कार्यकर्ता अपना गुस्सा गलत दिशा में न निकालें। उन्होंने कहा, गुस्सा गलत जगह मत निकालो। संगठन सर्वोपरि है और हमें भाजपा को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करना है।

नरोत्तम मिश्रा के इस बयान को दतिया की राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। टिकट कटने के बाद यह उनका दूसरा दतिया दौरा था, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने, अनुशासन बनाए रखने और संगठन के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में पूरी ताकत से चुनाव लड़ने का संदेश दिया।

राजनीतिक गलियारों में मिश्रा के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। खासकर उनके इस कथन - टिकट काटने वाले कोई और हैं"—को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। हालांकि उन्होंने किसी व्यक्ति या नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन इतना जरूर स्पष्ट कर दिया कि वह अपने समर्थकों को किसी भी तरह के व्यक्तिगत विवाद से दूर रखना चाहते हैं..


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News