नीमच मंडी को हाईटैक बनाने पर जोर,कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, सचिव को लगाई फटकार..
Thursday, May 15, 2025-06:09 PM (IST)

नीमच। (मूलचंद खींची): मध्य प्रदेश के नीमच जिले के कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने गुरूवार को शहर के मध्य स्थित पुरानी कृषि उपज मंडी का आकस्मिक निरीक्षण किया। मंडी में पसरी अव्यवस्थाओं को देखकर उन्होंने मंडी सचिव उमेश बसेडिया को फटकार भी लगाई। किसानों ने कलेक्टर को अवैध वसूली किए जाने का मामला भी बताया, जिस पर कलेक्टर ने किसानों से अवैध वसूली करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए मंडी सचिव को निर्देश दिए मंडी परिसर में किसानों के लिए पेयजल की व्यवस्था नजर नहीं आई वहीं साफ - सफाई नहीं होने के कारण जगह - जगह गंदगी पसरी हुई थी,जिसे देखकर कलेक्टर नाराज हुए।
किसानों ने भोजन की व्यवस्था और नीलामी क्षेत्र में पंखे लगाने का सुझाव दिया। कलेक्टर ने इस सुझाव पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
कलेक्टर ने मंडी के सुरक्षाकर्मियों की संख्या और व्यापारी-किसान समन्वय की जानकारी भी ली। निरीक्षण के दौरान एसडीएम संजीव साहू और मंडी सचिव उमेश बसेड़िया सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस औचक निरीक्षण से मंडी प्रशासन में हलचल मच गई। किसानों को उम्मीद है कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा।
कलेक्टर ने खोजी मंडी को हाईटैक बनाने की संभावना —
नीमच मंडी को मॉडर्न रूप देने की दिशा में कलेक्टर चंद्रा प्रयासरत है। गुरूवार को निरीक्षण भी इसी रूप में देखा जा रहा है। मंडी को हाईटैक बनाने की योजना है। इसके एक्शन प्लान के संबंध में भी एसडीएम से चर्चा की।