harda news: अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार है नेहा दुआ, जाने क्यों है सबकी पसंद

7/24/2022 2:07:41 PM

हरदा (राकेश खरका): नगरी निकाय चुनाव (urban body election 2022) में भाजपा (bjp) ने बाजी मारी है। लेकिन बहुमत होने के बाद भी समझ यह नहीं आ रहा है कि अब निर्णय अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का लेना है और किसे नगर पंचायत (nagar panchayat) का अध्यक्ष बनाया जाए। जिसमें महिला अनारक्षित अध्यक्ष पद आरक्षित है। एक ओर जहां शहर की जनता भी एक मत होकर शहर हर एक शहरवासी की जुबां पर एक ही नाम है कि नेहा दुआ एक समझदार लग्न सील समझदार है।

PunjabKesari

अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार है नेहा दुआ 

नेहा दुआ (neha dua) अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार माना जा रहा है। चुनाव के समय मतदाता सूची में उनका नाम नहीं होने लेकिन उन्होंने इसे किसी षडयंत्र का हिस्सा करार दिया था। फिर नेहा ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, हाईकोर्ट के निर्देश पर उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ा गया था। वहीं वार्ड 4 से भाजपा की प्रत्याशी बनी और कांग्रेसी प्रत्याशी को करारी शिकस्त दी।

कृषि मंत्री के करीबी है नेहा दुआ के पति 

बीजेपी नेत्री नेहा दुआ (bjp leader neha dua) के पति और रविंद्र दुआ, कृषि मंत्री कमल पटेल (minister kamal patel) के करीबी हैं और चुनाव प्रचार के दौरान कृषि मंत्री ने सबसे ज्यादा बार बार वार्ड 4 में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क किया था। दूसरे दावेदारों की दावेदारी को पूरी तरह से खारिज करते हुए कृषि मंत्री ने नेहा दुआ को टिकट दिलवाया था। इसी के चलते अध्यक्ष पद पर नेहा दुआ का नाम प्रमुख नामों में से सबसे ज्यादा चर्चा में है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News