Punjab Kesari MP ads

उमा भारती ने विपक्ष को बताया गैर-जिम्मेदार, गांधी परिवार को दी चुनौती

Saturday, Apr 27, 2019-06:52 PM (IST)

छतरपुर: केन्द्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि,आजादी के बाद से आज तक इतना गैर जिम्मेदार विपक्ष कभी नहीं देखा। छतरपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए  उमा भारती ने कहा कि, सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग कर विपक्ष ने हमारी सेना का मजाक बनाया है। हमारी सेना पर असत्य आरोप लगाने वाले विपक्ष के खिलाफ आज पूरे देश में एक लहर है।
 

PunjabKesari


गांधी परिवार को दी ये चुनौती
आगे कहा कि, लोकतंत्र में जिम्मेदार विपक्ष की बड़ी भूमिका होती है और जब हम विपक्ष में थे तो हमने अपनी मर्यादाओं को कभी नहीं भूले। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व को चुनौती देते हुए कहा कि, सोनिया गांधी, राहुल गांधी व उनकी बहन में अगर हिम्मत है तो सड़क पर आकर मोदी का मुकाबला करें, केवल शोर मचाकर संसद को ठप कर देने से देश नहीं चलता। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस आज पंडित मोतीलाल नेहरू, जवाहरलाल नेहरू व इंदिरा गांधी की परंपराओं को नहीं मान रही है। एक गरीब घर में पैदा हुआ व्यक्ति प्रधानमंत्री बन गया, यह कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं हो रहा है। इसलिए असत्य आरोप लगाकर गरीब व ईमानदार व्यक्ति को चोर कह रही है, जिसे देश की जनता कभी माफ नहीं करेंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Related News