Punjab Kesari MP ads

भाजपा में नई नियुक्तियां, प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव प्रभारी और 2 जिला प्रभारियों की घोषणा की

Thursday, Sep 24, 2026-08:24 PM (IST)

रायपुर : सड़क हादसे में घायल छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह लंबे अंतराल के बाद स्वस्थ होकर वापस लौटे हैं। प्रदेश अध्यक्ष के लौटते ही संगठन में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और राज्य में संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर भी शुरु हो गया है। इसी कड़ी में राज्य में अहम नियुक्तियां हुई है। प्रदेश अध्यक्ष किरण ने जिला संगठन प्रभारियों की नियुक्ति करते हुए गोपाल साहू को सरगुजा और कृष्णकांत चन्द्रा को कोरबा का प्रभारी नियुक्त किया है। इसके साथ शिवपुरचरचा नगरपालिका के लिए चुनाव प्रभारी का भी ऐलान किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने यह जिम्मेदारी रामकुमार टोप्पो को सौंपी है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होगीं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News