Punjab Kesari MP ads

अस्पताल के नजदीक लगे डस्टबिन में मिला नवजात का शव, मचा हड़कंप

Tuesday, Mar 16, 2021-04:52 PM (IST)

बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल जिला अस्पताल की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां अस्पताल के नजदीक लगे डस्टबिन में एक नवजात बच्ची का शव मिला है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह शव अस्पताल से ही यहां फेंका गया है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह निगम की टीम जब जिला अस्पताल के पास अभिनंदन सरोवर पार्क के सामने लगे डस्टबिन का कूड़ा ले जाने पहुंची तो उन्हें कपड़े में लिपटा एक नवजात का शव मिला। सफाई कर्मियों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची।

कोतवाली टीआई संतोष पंदरे कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। स्टेडियम तिराहे और नेहरू पार्क के आसपास लगाए गए पुलिस विभाग के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हम पता लगाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं कि हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि मासूम को यहां कौन छोड़ कर गया। बताया जा रहा है कि नवजात का जन्म जिला अस्पताल में ही हुआ है। ​इसके लिए अस्पताल में जन्में बच्चों का रिकॉर्ड चेक किया जा रहा है। हम जल्द ही आरोपी तक पहुंच जाएंगे। वहीं इस मामले की और पहलूओं से भी जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News