निर्मला पाठक को इलाज के लिए मिलेगी एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता

12/30/2018 12:23:01 PM

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इंदौर में यातायात व्यवस्था संभालने वाली निर्मला पाठक को गंभीर रुप से बीमार होने के चलते उनके इलाज के लिए मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इंदौर शहर के व्यस्ततम चौराहों पर इस उम्र में भी ट्रेफिक कंट्रोल के लिए निरंतर अपनी सेवाएं देने वाली पाठक गंभीर बीमार हैं। 

 

PunjabKesari
 

इसकी जानकारी जब प्रदेश के मुख्यमंत्री को मिली तो उन्होंने उसी समय इंदौर के जिला कलेक्टर को फोन कर निर्मला पाठक का स्वास्थ्य जानने का निर्देश दिया और कहा कि उनके इलाज की समुचित व्यवस्था की जाए। इलाज के लिए उन्होंने एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से देने का निर्णय भी लिया। बता दें,  इंदौर से लेकर मुंबई तक ट्रैफिक व्यवस्था संभालने वाली कई पुरस्कारों से सम्मानित वयोवृद्ध निर्मला पाठक चोट लगने के कारण पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News