नितिन गडकरी कल आएंगे मध्य प्रदेश, 6247 करोड़ की सड़कों का करेंगे शिलान्यास

2/23/2022 4:23:03 PM

उज्जैन(विशाल सिंह): केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को उज्जैन आएंगे। वे यहां 6247 करोड़ रुपए से निर्मित होने वाली विभिन्न सड़कों का शिलान्यास करेंगे। जिसमें उज्जैन, देवास फोरलेन चौड़ीकरण 992 करोड़ लंबाई 40 किलोमीटर, उज्जैन झालावाड़ टू लेन सड़क लागत 498 करोड़ 134 किलोमीटर, उज्जैन बदनावर फोर लाइन 1352 करोड़ 59 किलो किलोमीटर, उज्जैन का रोड पैकेज एक फोन लाइन 1034 करोड़ 42 किलोमीटर, उज्जैन गरोठ फोरलेन पैकेज दो 48 किलोमीटर कुल लागत 998, उज्जैन गरोठ पैकेज 3 992 46 किलोमीटर, जवासिया पंथ फतेहाबाद चंद्रावतीगंज 42 करोड़ 17 किलोमीटर शामिल है। इसके अलावा सुसनेर, जीरापुर सहित अन्य सड़कें भी शामिल है। सभी सड़कों का काम 2022-23 तक पूरा हो जाएगा।

महाकाल मंदिर दर्शन भी करेंगे गडकरी
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 24 फरवरी को उज्जैन में दोपहर 12:00 से 12:30 तक कोठी पैलेस के निकट बने दिव्यांग पार्क का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद गडकरी 12:30 बजे महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने पहुंचेंगे। दर्शन पूजन के बाद मकोडीया आम चौराहे पर आगर रोड स्थित कार्यक्रम स्थल पर 1:30 बजे विभिन्न सड़कों के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे।

यहां वीआईपी होंगे कार्यक्रम में शामिल
उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने बताया कि कार्यक्रम में केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री डॉ वीके सिंह, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, वित्त एवं वाणिज्य मंत्री जगदीश देवड़ा, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राज्यवर्धन सिंह दतिया गांव, एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग, लोक निर्माण राज्यमंत्री सुरेश धाकड़, सांसद अनिल फिरोजिया, महेंद्र सिंह सोलंकी, रोडमल नागर, छतर सिंह दरबार, दुष्यंत सिंह व सुधीर गुप्ता की मौजूदगी रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News