'विदेशी' है पंडित, 6 हजार साल पहले रूस से आये ये लोग, कुर्मी राज चाहता हूं मैं: एनके बघेल
Saturday, Jul 23, 2022-05:07 PM (IST)

कोरिया (सुरजीत सिंह): पंडितों को लेकर अक्सर विवादित बयान देने वाले नंदकुमार बघेल (nk baghel) ने एक बार फिर से विवादित बयान (dispute statement) दिया है। सीएम भूपेश बघेल (bhupesh baghel) के पिता नंदकुमार बघेल (nandkumar baghel) ने कहा कि कुर्मी (kurmi) ही असली भूमिपुत्र है। कुर्मी समाज (kurmi society) ही ऐसा समाज है, जो अन्न पैदा करता है, सारे कुर्मी (kurmi) कही न कही भूमि से जुड़े हुए कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि कुर्मियों को संगठित कर हम उनका राज स्थापित करना चाहते हैं।
रूस के साइबेरिया से आये थे पंडित: एनके बघेल
नंदकुमार बघेल ने मीडिया (media) को दिए इंटरव्यूह में कहा कि पंडित विदेशी (foreigner pandit) है। वो 5 से 6 हजार साल पहले हिंदूस्तान (Hindustan) की धरती पर आये थे। क्यों कि वो (पंडित) रूस (Russia) के साइबेरिया के इलाके से आये थे। एनके बघेल (nk baghel) ने कहा कि पंडित लोग हमको 'अछूत' मानते हैं, उनके पैर पड़ने पड़ते हैं। पंडित लोग गाय का रस पीते है, दूध नहीं पीते है। गाय (cow) का रस पीने वालों से हम नफरत करते हैं। गाय का रस पीने वाले गोडसे (godse) होते हैं।