अब लंबे समय का इंतजार हुआ खत्म, स्मार्ट सिटी प्लान का ज़मीनी कार्य शुरू

10/4/2018 3:28:13 PM

सागर : अब स्मार्ट सिटी को लेकर सागर की जनता का इंतजार लगभग खत्म वाला है। स्मार्ट सिटी प्लान कागजों से निकलकर जमीन पर पहला कदम रखने जा रहा है। सबसे पहले वेबसाइट लांच होगी। इसके साथ ही करीब 40 करोड़ रुपए के प्रारंभिक कार्यों की शुरूआत भी होगी। बाकायदा समारोह आयोजित कर स्मार्ट सिटी को साकार करने का काम किया जाएगा। सागर स्मार्ट सिटी कंपनी शुक्रवार 5 अक्टूबर को सिविल लाइन क्षेत्र में जनपद मार्केट के पास सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है।
PunjabKesari
इस दिन शहर में सबसे पहले स्मार्ट सिटी के तहत किए जाने वाले प्रारंभिक कार्यों का शुभारंभ और भूमिपूजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सबसे पहले स्मार्ट सिटी की वेबसाइट लांच की जाएगी। पिछले दिनों निजी कंपनी के एक्सपर्ट ने इसको तैयार करने के लिए काफी मशक्कत की है। वेबसाइट लांचिंग के साथ ही पार्क सौंदर्यीकरण, चौराहों का सौंदर्यीकरण व इंट्रीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News