Crime News: आंखों में मिर्ची नहीं डाल सका आरोपी तो चाकूबाजी से किया घायल, हमलावर फरार

6/9/2022 12:35:59 PM

कोरबा (इमरान मल्लिक): कॉफी प्वाइंट (Coffee point) के पास चाकूबाजी में एक युवक घायल हो गया। इस दौरान आरोपी ने युवक की आंख में मिर्च पाउडर (mirch powder) झोंकने की कोशिश की लेरिन वह कामयाब नहीं हो सका। जिसके बाद पीड़ित युवक को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पीड़ित युवक ने आरोपी के खिलाफ बालको नगर थाना पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। 

चाकूबाजी कर भागा आरोपी 

चाकूबाजी की यह घटना बालकोनगर थाना क्षेत्र के मुख्य कॉफी पॉइंट की है। कोरबा के शुक्लखार का युवक चंद्रभान देवपहरी गर्लफ्रेंड के साथ से लौट रहा था। तभी कॉफी पॉइंट के आगे बाइक सवार ने उसे ओवरटेक किया और फिर सामने आकर बहस की। बाद में उसने युवक पर चाकू से हमला कर दिया और भाग निकला। आरोपी 2 लोगों के बारे में जानना चाह रहा था।

PunjabKesari

आरोपी की तलाश मेें जुटी पुलिस

घायल युवक ने बताया कि हमलावर युवक ने पहले गाड़ी रूकवायी, फिर बहस करने लगा। उसके बाद हाथापाई पर उतर आया। जब उसका विरोध किया गया तो आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। लेकिन प्रेमी जोड़े ने उसके बाद भी हार नही मानी और दोनों ने उसी हालत में उसे पकड़ कर रखा। हमलवर ने युवक के हाथ को दांतों से काटकर पर्स लेकर जंगल की ओर भाग गया। प्रेमी जोड़ा जिला अस्पताल पहुंचा। पीड़ित ने इस हमले की जानकारी बालको नगर पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस हमलावर युवक की तलाश कर रही है।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News