Punjab Kesari MP ads

मुख्यमंत्री के आगमन से पहले 50 से ज्यादा कांग्रेसी गिरफ्तार, जमकर हुआ हंगामा

Wednesday, Mar 18, 2026-02:04 PM (IST)

हरदा (राकेश खरका) : बुधवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन से पहले कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी से सियासत गरमा गी। कांग्रेसी जिले की किसानों की मांग को लेकर सीएम से मिलने जा रहा थे, इससे पहले ही पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, अंबेडकर चौक के पास कई नेता इक्ट्ठे हुए थे। उनका कहना है कि वे किसानों की मांगों को लेकर सीएम से मिलने जा रहे थे। इससे पहले ही पुलिस ने लगभग 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

PunjabKesari

वहीं मोहन बिश्नोई जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी हरदा के मुताबिक, हम पर काले झंडे दिखाने का आरोप लगा है। लेकिन हम तो किसानों के लिए एमएसपी समेत 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। हमें काले झंडे दिखाने की जरूरत नहीं है।

PunjabKesari

वहीं उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई और हमें सीएम से नहीं मिलने दिया तो हम काले झंडे दिखाकर सरकार का विरोध करेंगे। वहीं उन्होंने आरोप लगाए कि हमारे जिले में मुख्यमंत्री मोहन यादव राज्य स्तरीय सम्मान सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं, लेकिन उसमें किसानों को ही नहीं जाने दिया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News