पंचायत चुनावों की तारीखों का ऐलान, तीन चरणों में होगी वोटिंग,जानिए आपके जिले में कब होगा मतदान

5/27/2022 4:27:33 PM

भोपाल: मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनावों का ऐलान कर दिया है। भोपाल में चल रही चुनाव आयोग आयुक्त की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये जानकारी दी। प्रदेश में निकाय चुनाव से पहले पंचायत चुनाव होंगे। 25 जून से पंचायत चुनाव शुरु होंगे जो 8 जुलाई तक चलेंगे। यह चुनाव तीन चरणों में होंगे। मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। खास बात यह कि पंचायत चुनाव ईवीएम से नहीं बल्कि मतपत्रों के जरिए होंगे। मतदान के समय मतदाता अपना पहचान पत्र ले जाना न भूलें। परिणामों की घोषणा ब्लॉक मुख्यालय पर की जाएगी।
 

जानिए आपके जिले में कब होंगे चुनाव
पंचायत चुनाव तीन चरणों में होंगे। इनमें पहले चरण में 25 जून को 115 जनपद पंचायतों में वोटिंग होगी। इसके लिए 27049 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दूसरे चरण में 1 जुलाई को मतदान होगा। इस ग्रुप में 106 जनपद पंचायतें हैं। ग्राम पंचायतों की संख्या 7661 है। दूसरे चरण में 23,988 केंद्रों पर मतदान होगा। तीसरे चरण का मतदान 8 जुलाई को होगा। इसमें सिर्फ 92 जनपद पंचायतें हैं। प्रत्येक चरण में 6649 ग्राम पंचायतें हैं। जबकि मतदान केंद्र 20606 हैं। वहीं प्रदेश भर की बात करें तो  5 जिलों में एक चरण में ही चुनाव हो जाएगा। 8 जिलों में दो चरणों में पंचायत चुनाव होंगे। बाकी 39 जिलों में तीन चरणों में चुनाव होगा। मतगणना 14 जुलाई को होगी। परिणामों की घोषणा ब्लॉक मुख्यालय पर 15 जुलाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News