पंचायत सचिव की गोली मारकर हत्या, दो घायल

Saturday, Jul 28, 2018-08:47 PM (IST)

सागर : मध्यप्रदेश के सागर में आपसी विवाद को लेकर चली गोली में एक पंचायत सचिव की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार राहतगढ़ थाना क्षेत्र के मुगरयाऊ तिराहे पर स्थित एक ढाबे में कल रात आपसी विवाद को लेकर चली गोली में नरयावली थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी अशोक लहरिया (45) की मौत हो गई। इस घटना में विठ्ठल पटेल और कलू यादव को भी छर्रे लग गए।  

बताया जाता है कि अशोक गंभीरिया हाट पंचायत में सचिव के पद पर पदस्थ था। जिसको पेट के नीचे गोली लगी और लगभग 30 छर्रे निकले हैं। पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश के तहत घटना घटित हुई है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kamal

Related News