उपचुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पांढुर्ना नगर पालिका अध्यक्ष ने ज्वाइन की BJP

Thursday, Jun 25, 2020-04:38 PM (IST)

छिंदवाड़ा(साहुल सिंह): विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। पांढुर्ना नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण पालीवाल ने हाथ का साथ छोड़ी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। नगर पालिका अध्यक्ष ने सीएम शिवराज व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के समक्ष ली बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर छिंदवाड़ा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू उपस्थित रहे।

PunjabKesari

आपको बता दें कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा के दामाद हैं। उन्होंने पांढुर्ना नगर पालिका का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीता था। भाजपा जॉइनिंग करने के बाद पत्रकारों से चर्चा में पालीवाल ने कहा कि कांग्रेस द्वारा पांढुर्ना क्षेत्र की उपेक्षा की गई। इसलिए बीजेपी ज्वाइन की। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कंधे से कंधा मिलाकर क्षेत्र का विकास करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News