प्रभात झा की कमलनाथ को नसीहत, ''जनता के सामने अकड़ न दिखाएं''

8/25/2018 7:02:31 PM

झाबुआः 27 अगस्त को झाबुआ पहुंच रही सीएम शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने बीजेपी नेता प्रभात झा जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला, झा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को बुजुर्ग बताते हुए उन्हें जनता के सामने अकड़ न दिखाने की नसीहत दे दी।

प्रभात झा ने कहा कि कमलनाथ 37 साल से सांसद है। लेकिन, वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को नालायक बताते है। मध्यप्रदेश को बलात्कार की राजधानी कहते है और बीजेपी की जनआशीर्वाद यात्रा को छलावा बताते है। जो दर्शाता है कि कमलनाथ को कितना घंमड है। लेकिन जनता के सामने सभी का घंमड चूर-चूर हो जाता है, उन्होंने कहा कि बीजेपी महाकाल का आशीर्वाद लेकर जनता का आशीर्वाद लेने निकली है। इसलिए हमें चुनाव में भी सफलता मिलेगी।

प्रभात झा यही नहीं रुके उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। कहा राहुल गांधी को अब देश की जनता सुनती नहीं है। इसलिए उनकी पार्टी को 44 सीटों पर ला दिया है और आगामी चुनाव में तो चार सीटें भी मुश्किल से आएंगी। झा ने कहा कि जो नेता सत्ता को ही रोजगार मानते थे सत्ता से बेदखल होते ही वे बेरोजगार हो गए। इसलिए अब विदेशों की यात्रा कर रहे हैं क्योंकि देश में उनकी कोई नहीं सुन रहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Prashar

Recommended News

Related News