कपड़े सूखा रही महिला के पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी

2/9/2019 3:44:58 PM

इंदौर: गांधी नगर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब कपड़े सूखने डाल रही एक गर्भवती महिला को गोली लग गई। गोली महिला के पेट में लगी। डॉक्टरों ने जच्चा-बच्चा दोनों को सुरक्षित बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, घायल रीना पति हरीश गुर्जर नया बसेरा की रहने वाली है। वह अपने घर पर कपड़े सूखने जाल रही थी कि अचानक उसके हाथ से कपड़े नीचे गिर गए जो पास रखे बंदूक पर जाकर लगे। जिससे बंदूक से गोली चल गई जो रीना के पेट में जाकर लगी। जिससे वह घबरा गई। फिर भी उसने हिमम्त न हारी और पड़ोस में रहते अपने मामा ससुर जयराम परिहार के पास गई और आप बीती सुनाई। जिसके बाद वे उसे कार से अरविंदो अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को एक देशी कट्टा और खाली कारतूस मिला है। जिसके बाद महिला के पति से देसी कट्टे के बारे में पूछताछ की जा रही है।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News