Holi से पहले ₹4-4 हजार का तोहफा! किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, लेकिन तुरंत करें ये जरूरी काम
Monday, Feb 16, 2026-10:16 AM (IST)
भोपाल: देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 22वीं किस्त को लेकर हलचल तेज हो गई है। योजना के अंतर्गत किसानों को साल में तीन बार ₹2,000-₹2,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।अब तक 21 किस्तें जारी हो चुकी हैं और पिछली किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की गई थी। ऐसे में अगली किस्त का समय करीब आ गया है।
होली से पहले मिल सकता है किसानों को बड़ा तोहफा
सूत्रों के मुताबिक, सरकार होली से पहले किसानों को राहत देने की तैयारी में है। उम्मीद जताई जा रही है कि PM Kisan की 22वीं किस्त 24 फरवरी 2026 के बाद कभी भी जारी हो सकती है। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन पिछले पैटर्न और त्योहारों के समय को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि होली से पहले रकम किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है।
यह योजना 2019 में शुरू हुई थी और आज यह दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) योजनाओं में गिनी जाती है।
इन किसानों को मिलेंगे सीधे ₹4,000
इस बार कुछ किसानों के खातों में ₹2,000 की जगह ₹4,000 आने की चर्चा है। यह कोई बोनस नहीं बल्कि उनका बकाया पैसा है।
जिन किसानों को पिछली (21वीं) किस्त किसी तकनीकी गलती, बैंक डिटेल गलत होने या दस्तावेज अधूरे रहने की वजह से नहीं मिली थी, और जिन्होंने अब अपनी सभी खामियां ठीक कर ली हैं,
उन्हें पिछली और मौजूदा किस्त मिलाकर सीधे ₹4,000 ट्रांसफर किए जाएंगे। बाकी पात्र किसानों को सामान्य रूप से ₹2,000 ही मिलेंगे।
एक छोटी सी गलती रोक सकती है आपका पैसा
सरकार ने साफ कर दिया है कि बिना e-KYC के किसी भी किसान को किस्त नहीं मिलेगी।
अगर आप चाहते हैं कि पैसा बिना रुकावट आपके खाते में आए, तो तुरंत ये काम करें:
PM Kisan पोर्टल पर जाकर OTP के जरिए e-KYC पूरा करें
या नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक e-KYC कराएं
बैंक खाता और आधार लिंक जरूर चेक करें
नए किसान समय पर सत्यापन प्रक्रिया पूरी करें
किसानों के लिए जरूरी सलाह
अगर आपने पिछली किस्त मिस कर दी थी, तो यह मौका बिल्कुल न गंवाएं। आज ही अपनी प्रोफाइल अपडेट करें और e-KYC पूरा करवाएं, ताकि इस बार ₹2,000 या ₹4,000 सीधे आपके खाते में आएं।

