Punjab Kesari MP ads

जावद में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 86 लाख के डोडा चूरा समेत आरोपी गिरफ्तार

Saturday, Oct 05, 2024-07:34 PM (IST)

जावद (सिराज खान) : नीमच एसपी अंकित जायसवाल ने अवैध मादक पदार्थों की धर पकड़ का अभियान पूरे नीमच जिले में चलाया हुआ है। इसी क्रम में जावद पुलिस ने तस्करों के मनसूबे नाकाम करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ डोडा चुरा पकड़ने में सफलता हासिल की है।

PunjabKesari

जावद थाना प्रभारी जीतेन्द्र वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति तस्करी करके पिकअप वाहन से अवैध मादक पदार्थ डोडा चुरा लेकर जावी, लासूर,नेवड, पालरा खेड़ा, महेश पुरिया, मोरका, कुंडला खोर होते हुए राजस्थान की औऱ जाने वाला है। इस सूचना पर पुलिस ने सुवाखेड़ा कुंडला रोड कुण्डलगढ़ बालाजी के पास नाकाबन्दी की और महिंद्रा पिकअप वाहन आर जे 45. ज़ीवी. 0445 को रोका औऱ वाहन की तलाशी ली तो उसमें 860 किलोग्राम अवैध डोडा चुरा भरा हुआ था। इस पर वाहन चालक आरोपी चेनाराम पिता मेहराराम जाट उम्र 25 साल निवासी पातो की वासनी थाना बावड़ी खेड़पा जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया और उसके साथी फरार तस्कर राहुल पिता सूरज मल बंजारा रंडी लासूर थाना जावद के विरुद्ध एन. डी. पी. एस. की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है और आगे की जांच पुलिस कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News