Punjab Kesari MP ads

बेटे ने रुपए नहीं देने पर पिता की खाट की पाटी से पीटकर की हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला...

Sunday, Jun 09, 2024-03:00 PM (IST)

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में आने वाले दतेरा गांव में एक युवक ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। यह विवाद रुपयों के पीछे हुआ था, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लाल सिंह के बड़े बेटे धर्मेंद्र ने पैसों की चाहत में लाल सिंह के साथ मारपीट की और उसके बाद लाल सिंह की मौत हो गई घटना शुक्रवार की है। लाल सिंह के छोटे बेटे महेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया है कि उसका बड़ा भाई अलग रहता है। बड़ा भाई घर पर आया था और पिता के साथ पैसों को लेकर विवाद कर रहा था।

PunjabKesariपैसों को लेकर हुआ था पिता से विवाद

 बड़ा भाई बोल रहा था कि कुछ साल पहले जो जमीन बेची थी उसमें से उसके हिस्से के पैसे उसे नहीं मिले हैं। जिसके बाद उसने गुस्से में पिता को पटक कर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और खाट की पाट मार दी जिससे उनको गंभीर चोट आई महेंद्र तत्काल पिता को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचा जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद लाल सिंह को मृत घोषित कर दिया।

पेड़ के नीचे छिपे आरोपी को पुलिस ने पकड़ा 

 मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आरोपी की तलाश पुलिस कर रही थी आरोपी धर्मेंद्र गांव से दूर एक पेड़ के नीचे छिप गया था। पुलिस को जानकारी लगते पुलिस ने उसे पकड़ लिया है जब आरोपी से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। फिलहाल पुलिस अभी आगे की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News