छात्राओं से दुष्कर्म करने वाला आरोपी शिक्षक चढ़ा पुलिस के हत्थे

3/16/2019 12:57:07 PM

भिंड: जिले की दबोह थाना पुलिस ने प्राइमरी स्कूल की दो छात्राओं से दुष्कर्म करने वाले आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। दबोह थाने के थाना प्रभारी नवीन यादव ने बताया कि उन्होंने मुखबिर की सूचना पर आरोपी शिक्षक भरत कोरव को  चैरई गांव के तिराहा के पास से पकड़ा है।

PunjabKesari


केस दर्ज होेने के बाद था आरोपी फरार
टीआई का कहना है कि, 'आरोपी पुलिस से बचने की फिराक में था। जिले के मुरावली गांव के प्राइमरी स्कूल में शिक्षक भारत कौरव पर उनके ही स्कूल की दो छात्राओं ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर बीते रोज दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी शिक्षक पर छात्राओं से दुष्कर्म करने और पास्को एक्ट में केस दर्ज कर लिया था। केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी शिक्षक फरार था।'
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News