Punjab Kesari MP ads

राज्य में AAP को बड़ा झटका, राघव चड्ढा के साथ इस सांसद ने भी दिया इस्तीफा, पार्टी में हड़कंप

Friday, Apr 24, 2026-05:29 PM (IST)

रायपुर: AAP सांसद राघव चड्ढा ने बीजेपी में शामिल होने का दावा किया है। राघव चड्ढा ने साफ कहा है कि उनके पास राज्यसभा के 10 में से 8 सांसदों का समर्थन है, ये सभी नेता राघव के साथ भाजपा में जाएंगे। आपको बता दें कि कुछ ही देर पहले दिल्ली स्थित  कांस्टीट्यूशन क्लब में आप के बागी सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए बीजेपी में विलय का ऐलान कर दिया।

आपको बता दें कि राघव चड्ढा के साथ सांसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी शामिल थे। आपको बता दें कि बीते वर्ष  आम आदमी पार्टी ने संदीप पाठक को छत्तीसगढ़ का प्रभारी भी बनाया था, संदीप पाठक छत्तीसगढ़ के मुंगेली के रहने वाले हैं।  ऐसे में देखा जा रहा है कि आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका तो लगा है, साथ ही छत्तीसगढ़ में भी पार्टी संगठन कमजोर हुआ है। 

क्या बोले AAP सांसद संदीप पाठक… 

वहीं, संदीप पाठक ने कहा कि जब वह राजनीति में आए थे, तब उनके कुछ अलग आदर्श और उद्देश्य थे, लेकिन मौजूदा हालात ने उन्हें भी बड़ा फैसला लेने पर मजबूर कर दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News