Punjab Kesari MP ads

रायपुर में प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर वायरल, 4,999 रुपए एंट्री फीस, मॉडल्स के साथ इंटरेक्शन का दावा

Tuesday, Jul 28, 2026-02:55 PM (IST)

रायपुर : छत्तीसगढ़ में फ्रेंडशिप डे से पहले राजधानी रायपुर में कथित प्राइवेट पूल पार्टी से जुड़ा एक पोस्टर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टर में एंट्री शुल्क लेकर आयोजन स्थल की जानकारी बाद में देने का दावा किया गया है, जिससे आयोजन की प्रकृति को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, वायरल पोस्टर में 'एक्सक्लूसिव प्राइवेट प्रीमियम पूल पार्टी' का प्रचार किया गया है। इसमें सीमित लोगों की मौजूदगी, मॉडल्स एवं अभिनेत्रियों के साथ बातचीत, संगीत, पूल, भोजन तथा मादक पेय पदार्थ उपलब्ध कराने जैसे दावे किए गए हैं। पोस्टर में शामिल होने के लिए 4,999 रुपये शुल्क निर्धारित बताया गया है तथा बुकिंग के लिए इंस्टाग्राम पर डायरेक्ट मैसेज करने को कहा गया है। दावा किया गया है कि भुगतान के बाद ही आयोजन स्थल की जानकारी साझा की जाएगी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पोस्टर एक इंस्टाग्राम अकाउंट से प्रसारित किया गया है। आयोजन किसी निजी रिसॉर्ट में होने की चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह भी कहा जा रहा है कि कुछ प्रभावशाली लोगों के शामिल होने की संभावना थी, लेकिन पुलिस ने इस संबंध में कोई पुष्टि नहीं की है।

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने कहा है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित पोस्टर की तकनीकी और तथ्यात्मक जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस प्रकार के निजी आयोजनों के लिए विधिसम्मत अनुमति आवश्यक होती है और यदि जांच में किसी प्रकार का नियम उल्लंघन अथवा अवैध गतिविधि सामने आती है तो नियमानुसार कारर्वाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस वायरल पोस्टर की सत्यता, आयोजकों की पहचान तथा आयोजन से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News