Punjab Kesari MP ads

MP: साध्वी प्रज्ञा की बयानबाजी के बाद अब शुरू हुआ 'पोस्टर वार'

Saturday, Apr 27, 2019-03:18 PM (IST)

भोपाल: एमपी की भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा अपने विवादित बयानों से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं और लगातार दिग्विजय पर हमलावर हैं। साध्वी के रोज विवादित बयानों के बाद अब घर के बाहर लगे पोस्टर चर्चा में हैं। 

PunjabKesari

भोपाल में बीजेपी प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर के घर पर दिग्विजय सिंह को घेरने के लिए नए पोस्टर चस्पा किए गए हैं। इन पोस्टर्स पर दिग्विजय सिंह का नाम लिए बिना बंटाढार का अंत लिखा गया है। वहीं प्रज्ञा को भगवा संत करार दिया गया है। 

PunjabKesari
 

साध्वी लगातार दे रहीं आपत्तिजक बयान
प्रज्ञा ठाकुर जब से चुनाव प्रचार में उतरी हैं, तब से वो लगातार आपत्तिजनक बयान दे रही हैं जिन पर लगातार विवाद उठ रहा है। उन्होंने सबसे पहले महाराष्ट्र ATS चीफ हेमंत करकरे की शहादत पर कहा था कि उन्हें मेरा श्राप लगा। उसके बाद बाबरी मस्जिद विध्वंस पर विवादित बयान देने के काऱण उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया। यहां तक कि इन बयानों के कारण चुनाव आयोग को भी उन्हें नोटिस जारी करना पड़ा। उसके बाद सीहोर में चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने दिग्विजय सिंह का नाम लिए बिना उन्हें आतंकी कहा था। बाद में वो अपने बयान से पलट गयी थीं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Related News