भूपेश बघेल का आरोप- प्रज्ञा ठाकुर साध्वी नहीं, आदतन अपराधी हैं

5/5/2019 4:07:37 PM

भोपाल: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को दावा किया कि, भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने टी-शर्ट एवं जीन्स पहनने के बाद भगवा धारण किया है और कई लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया है इसलिए वे साध्वी नहीं, बल्कि आदतन अपराधी हैं। प्रज्ञा 2008 में हुए मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी हैं और फिलहाल जमानत पर हैं। मध्यप्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट पर उनका मुख्य मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह से है। साध्वी प्रज्ञा के अतीत के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में बघेल ने पत्रकारों से कहा, ‘‘प्रज्ञा ठाकुर जब छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ में अपने जीजाजी के साथ रहा करती थीं, तब वह टी-शर्ट एवं जीन्स पहना करती थीं और मोटरसाइकिल चलाती थीं।
 

PunjabKesari
 

बघेल ने साध्वी पर लगाई आरोपों की झड़ी
भोपाल में कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के लिए चुनाव प्रचार करने आए बघेल ने कहा, ‘‘उन्होंने (प्रज्ञा ने) कितने लोगों से चप्पल से बात की। साध्वी ने एक व्यक्ति को चाकू मार दिया था। छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ में हरेक व्यक्ति यह जानता है। उनका व्यवहार शुरू से ही आदतन अपराधी की तरह रहा है। बघेल ने कहा, ‘बाद में उन्होंने भगवा वस्त्र पहनना शुरू किया। भगवा वस्त्र पहनने का मतलब यह नहीं कि वह साध्वी हैं।'' बघेल ने आरोप लगाया, ‘‘उनका व्यवहार एक साध्वी की तरह तो दिखाई नहीं देता। वह आदतन अपराधी हैं।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News