क्रॉस वोटिंग से बचने के लिए कांग्रेस के इस दिग्गज को राज्यसभा भेजने की तैयारी! MP से सिफारिश के लिए दिल्ली पहुंचा ई-मेल
Saturday, May 30, 2026-07:54 PM (IST)
भोपाल : मध्य प्रदेश कांग्रेस राज्यसभा चुनाव को लेकर अलर्ट मोड पर आ गई है। कांग्रेस के सामने इस वक्त सबसे बड़ा चैलेंज किसी ऐसे चेहरे पर दाव लगाना है जिसके जरिए क्रॉस वोटिंग रोकी जा सके और राज्यसभा सीट बचाई जा सके। एक तरफ आलाकमान ने क्रॉस वोटिंग रोकने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। दिल्ली में हाईकमान कांग्रेस नेताओं अरुण यादव कमलनाथ और उमंग सिंघार से लगातार बैठकें ले रहा है। वहीं दूसरी ओर राज्यसभा भेजने के लिए उम्मीदवार के नाम पर मंथन जारी है। इसके लिए पूर्व सीएम कमलनाथ के नाम की सिफारिश दिल्ली हाईकमान के पास ईमेल के जरिए पहुंची है।
पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ने हाईकमान को भेजा ई-मेल
राज्यसभा के लिए कमलनाथ एक मजबूत प्रत्याशी माना जा रहा है। उनके समर्थन में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कांडा ने कांग्रेस हाईकमान को ई मेल भेजकर मांग की है कि कमलनाथ को ही राज्य सभा का उम्मीदवार बनाया जाए। उनके साथ अन्य कई कांग्रेस नेताओं ने भी मांग की है कि जिनमें राजेन्द्र चैlधरी, दीपक सिंह राजपूत, रूपलाल यादव, ठा॰ उमेद्र सिंह, सरोज कांडा आदि का नाम शामिल है। इस उपलक्ष्य में कांग्रेस हाईकमान को ई-मेल भेजा है। हालांकि दिल्ली से किन नाम पर मुहर लगती है ये आने वाला वक्त तय करेगा।
रेस में कई नाम
दिग्विजय सिंह की खाली होने वाली सीट पर राज्यसभा के लिए कांग्रेस के कई उम्मीदवार अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। जनवरी में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने घोषणा की थी कि वह मध्य प्रदेश से जून में होने वाले राज्यसभा चुनावों के लिए सीट खाली कर देंगे। इधर एकमात्र सीट को हथियाने के लिए भाजपा पूरजोर कोशिश में लगी है। ऐसे में कांग्रेस कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। इसलिए कांग्रेस में ऐसे चेहरे पर र्चा हो रही है, जिन्हें पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत संदेश दे सके। इस क्रम में कमलनाथ का नाम सबसे आगे नजर आता दिखाई दे रहा है। प्रदेश कांग्रेस में दिग्विजय सिंह के बाद कमलनाथ ही ऐसे वरिष्ठ नेता माने जाते हैं, जिनकी पकड़ संगठन और विधायकों दोनों पर मजबूत है। वहीं बिहार. हरियाणा और ओडिशा में हालिया चुनावों में हुई क्रॉस वोटिंग को देखते हुए कांग्रेस अपनी एक सीट को बचाने के लिए कांग्रेस अब पूरा जोर लगा रही है। ऐसे में कमलनाथ सक्षम नजर आ रहे हैं। जल्द ही आलाकमान उम्मीदवार की घोषणा कर सकते हैं।

