प्रोफेसर ने संबंध बनाने को कहा... और भेजे अश्लील मैसेज, तो युवती ने किया बड़ा कांड! मामला जान उड़े होश
Thursday, Jul 02, 2026-02:55 PM (IST)
रायगढ़ः छत्तीसगढ़ राज्य में से इस वक्त चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक प्रोफेसर ने युवती को अश्लील मैसेज भेजे और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया है। जिससे नाराज युवती ने अपने मंगेतर संग मिलकर आरोपी प्रोफेसर को सबक सिखाया। पीड़िता ने सरेआम प्रोफेसर को थप्पड़ जड़ा। दोनों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने तक पहुंच गया।
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला रायपुर जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। यहां शासकीय महाविद्यालय कुंजारा, लैलूंगा में पदस्थ प्रोफेसर रेमन भार्गव पर पड़ोसी युवती ने गंभीर आरोप लगाए है। आरोप है कि प्रोफेसर पिछले करीब डेढ़ साल से लगातार आपत्तिजनक मैसेज भेजकर उसे परेशान कर रहा था और संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। जबकि लड़की की शादी किसी दूसरे लड़के से तय हो चुकी है।
आरोप है कि प्रोफेसर रेमन भार्गव जबरदस्ती वॉट्सअप पर गंदी-गंदी बातें लिखकर मैसेज भेजते थे। लड़की को संबंध बनाने के लिए दबाव बनाते थे। जिससे परेशान युवती ने बीते कल अपने मंगेतर साथ कॉलोनी पहुंची। इसी दौरान युवती ने प्रोफेसर को थप्पड़ मार दिए। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में लैलूंगा थाना प्रभारी गिरधारी साव ने बताया कि, युवती ने प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत की थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। जिसके बाद मामले में आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई।

