सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करने ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, जिस्मों की नुमाइश देख उड़े होश, होटल मालिक और रिसेप्शनिस्ट गिरफ्तार
Wednesday, Feb 11, 2026-06:49 PM (IST)
दुर्ग : दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के एक मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मंगलवार शाम को की, जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामला छावनी स्थित एक होटल से जुड़ा है, जहां देह व्यापार संचालित होने की सूचना पुलिस को मिली थी। खास बात यह कि सूचना के आधार पर पुलिस ने बेहद प्लानिंग के साथ यह कार्रवाई की। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुप्त सूचना और एक्शन
पुलिस को 9 फरवरी को सूचना मिली थी कि छाया नामक होटल में दलालों के माध्यम से युवतियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने वैधानिक प्रक्रिया के तहत जांच प्रारंभ की। प्रारंभिक स्तर पर तथ्यों की पुष्टि के लिए पुलिस ने रणनीति बनाकर आगे की कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की।
ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस
सूचना की पुष्टि के लिए पुलिसकर्मी को ग्राहक बनकर होटल भेजा। जांच में जब सूचना सही पाई गई तो पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी। छापेमारी के दौरान मौके से संदिग्ध गतिविधियों के प्रमाण मिले, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि पूरी कार्रवाई नियमानुसार और साक्ष्यों के आधार पर की गई है।
होटल संचालक की भूमिका भी सामने आई
जांच के दौरान होटल मालिक और रिसेप्शनिस्ट की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई। पुलिस के अनुसार, दलाल के जरिए युवतियों को बुलाकर होटल में अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा था। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच में अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।

