घर को बनाया सेक्स का अड्डा! तीन मंजिला इमारत में कई पलंग, 4 लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार
Friday, Feb 06, 2026-04:52 PM (IST)
कवर्धा (हेमंत पाल) : छत्तीसगढ़ के कवर्धा शहर में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। मामला मजगांव क्षेत्र का है। जहां अवैध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने एक तीन मंजिला मकान में से 4 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है। उक्त मकान अभिताभ नामदेव का बताया जा रहा है, जिस पर आरोप है कि उसने अपने घर के अलग-अलग कमरों को पार्टिशन कर बेहद छोटे-छोटे कमरे बना रखे थे, जिनमें केवल पलंग रखने लायक जगह थी। आरोप है कि इन कमरों को युवक-युवतियों को अनैतिक कार्यों के लिए किराए पर दिया जाता था, जिसके एवज में प्रति व्यक्ति लगभग 500 रुपये वसूले जाते थे। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आज मौके पर दबिश दी।

पुलिस कार्रवाई के दौरान मकान के अंदर से 4 युवक-युवतियों को संदिग्ध हालत में बरामद किया गया। वहीं मकान संचालक अभिताभ नामदेव, जो स्वयं को कथित रूप से पत्रकार बताता है, पुलिस कार्रवाई के दौरान बदतमीजी करते हुए भी नजर आया, जिसका वीडियो/व्यवहार चर्चा का विषय बना हुआ है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

