सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा! पुलिस ने 3 युवक और 5 युवतियों को कमरे के अंदर संदिग्ध हालत में पकड़ा

Sunday, Jan 25, 2026-09:17 PM (IST)

कोरबा : सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। शनिवार को पुलिस ने सुरती पटेल के घर छापा मारकर तीन युवक और पांच युवतियों को संदिग्ध हालत में पकड़ा। सभी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, मकान मालकिन सुरती पटेल पर आरोप है कि वह अपने घर में गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त थी। मोहल्ले के लोगों ने लंबे समय से लड़के-लड़कियों के आवागमन और संदिग्ध व्यवहार को लेकर शिकायतें दर्ज कराई थीं।

रेड के दौरान लड़के-लड़कियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने सभी को पकड़कर सिविल लाइंस थाना ले जाया। पुलिस ने ईश्वर कुमार, नील कुमार यादव, राज दास महंत और मकान मालकिन सुरती पटेल सहित चार लड़कियों को हिरासत में लिया और उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया।

स्थानीय लोग भी पुलिस स्टेशन पहुंचे और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। लोगों ने कहा कि लंबे समय से चल रही ये गैरकानूनी गतिविधियां बच्चों और आम लोगों के लिए खतरनाक हैं।

 पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News