Punjab Kesari MP ads

भोपाल में हटाए गए राहुल-खड़गे के होर्डिंग, कांग्रेस बोलीं- भाजपा की दमनकारी नीति से डरेंगे नहीं

Tuesday, Feb 24, 2026-12:01 PM (IST)

भोपाल (इजहार खान) : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज भोपाल दौरे पर आएंगे। दोनों दिग्गज भोपाल में भारत-यूएस ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन का आगाज करेंगे। इससे पहले भोपाल में कांग्रेस नेताओं के स्वागत में लगाए होर्डिंग हटा दिए गए। इसे लेकर मध्य प्रदेश की सियासत में घमासान छिड़ गया है। जहां कांग्रेस ने निशाना साधा है कि राहुल-खरड़े के भोपाल आगमन को लेकर मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार घबराई हुई है। उनके स्वागत एवं किसान महा चौपाल के प्रचार हेतु लगाए गए कांग्रेस के पोस्टर, बैनर एवं होर्डिंग को प्रशासन द्वारा दबाव बनाकर हटवाया गया है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस महासचिव अमित शर्मा ने कहा कि  होर्डिंग एजेंसियों को धमकाकर कांग्रेस की प्रचार सामग्री हटवाना भाजपा सरकार की तानाशाही और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। कांग्रेस पार्टी इस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करती है। कांग्रेस कार्यकर्ता इस प्रकार के दमन से डरने वाले नहीं हैं और पूरी मजबूती के साथ किसानों एवं जनता की आवाज उठाते रहेंगे।

बता दें कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में कांग्रेस भोपाल से बड़ा राजनीतिक संदेश देने जा रही है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राजधानी में किसानों के महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम भोपाल के अटल पथ पर दोपहर 12 बजे आयोजित होगा। प्रदेशभर से किसानों को जुटाने की जिम्मेदारी विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों को सौंपी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News