Punjab Kesari MP ads

बिजली विभाग के अधीक्षक यंत्री के 9 ठिकानों पर रेड, पूरे सेवाकाल में 2 करोड़ रू आय... संपत्ति 7.16 करोड़! लोकायुक्त ने की बड़ी कार्रवाई

Tuesday, Jul 21, 2026-09:54 AM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी): मध्यप्रदेश के इंदौर में लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां बिजली विभाग के अधीक्षक यंत्री के करीब 9 ठिकानों पर छापेमारी की गई। अधीक्षक यंत्री शिवराम सेमिल पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त पुलिस ने शिकंजा कसा है। सूत्रों की मानें तो बिजली कंपनी इंजीनियर के पास आय से 258% ज्यादा प्रॉपर्टी मिली है। उनकी आय 2 करोड़ रू है, जबकि साम्राज्य 7.16 करोड़ फैला हुआ है।

जानकारी के अनुसार, आज यानी मंगलवार सुबह एमपी पश्चिम क्षेत्र बिजली विभाग के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर शिवराम सेमिल के 9 ठिकानों पर लोकायुक्त टीम ने छापेमारी की। इस दौरान इंदौर में 4, पीथमपुर में 2, उज्जैनी धार के 2, मुरैना के 1 यानी कुल 9 ठिकानो पर एक साथ कार्रवाई की गई। शुरुआती जांच में वैध आय से करीब 258% अधिक संपत्ति मिली है। यानी उनके पूरे सेवाकाल का वेतन 2 करोड़ रूपए है जबकि 7.16 करोड़ रूपए का साम्राज्य फैला हुआ है। शिवराम सेमिल ने अपने बेटे, बहू और दामाद के नाम पर कई फैक्ट्रियां लगाई हैं।

लोकायुक्त पुलिस ने शिवराम सेमिल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 13(1)(B) और 13(2) के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल डीएसपी सुनील तालान, आनंद चौहान, दिनेश पटेल, दीपक शेजवार सहित लोकायुक्त की कई टीमें सभी 9 ठिकानों पर दस्तावेजों, बैंक खातों और बेनामी संपत्तियों की गहन जांच में जुटी हैं।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News