Punjab Kesari MP ads

बारिश ने खोली पीडब्ल्यूडी विभाग की पोल...ढह गया पुल

Thursday, Aug 01, 2024-01:10 PM (IST)

बालोद (देवेन्द्र कुमार) : बालोद जिले में पिछले कुछ दिनो से लगातार बारिश ने पीडब्लूडी विभाग के भ्रष्टाचार की पोल खोल के रख दी है। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाया गया पुल बारिश में बह गया। जिस वजह से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। मामला बालोद जिले के गुरुर ब्लाक के ग्राम मोहारा का है जहा ग्राम मोहारा से अरमरीकला तक बने सड़क की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। वही इसी मार्ग में बना पुल भी बारिश के कारण बह गया है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है इस पुल के निर्माण में किस तरह का भ्रष्टाचार किया गया होगा। पुल निर्माण इतना कमजोर था कि सड़क का हिस्सा और पुल बहने से बड़ा गड्ढा बन गया है।

PunjabKesari

रोजाना इसी पुल को पार कर ग्राम मोहारा और उससे लगे गांव के लोग आवाजाही करते है और अब पुल टूट जाने के बाद भी जान जोखिम में डाल कर पार करने पर ग्रामीण मजबूर है। यही नहीं स्कूल और कॉलेज पढ़ने जाने वाले छात्रों को डर लग रहता है कि वो हादसे का शिकार न हो जाये।

PunjabKesari

सरपंच ने पुल बनाने के लिए कलेक्टर से लेकर सभी विभागों में आवेदन दे दिया है। पर अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। जहां अब ग्रामीण पुल निर्माण की मांग करते हुए अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग कर रहे है वो ऐसे नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी भी दे रहे है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News