राजा रघुवंशी केस में बड़ा अपडेट! सोनम को मिली जमानत, जांच में नया मोड़
Tuesday, Apr 28, 2026-05:21 PM (IST)
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मामले की आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने का दावा किया जा रहा है। इस जानकारी की पुष्टि राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने की है। यह मामला उस समय सामने आया था जब राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून के लिए मेघालय गए थे। दोनों 23 मई को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा (चेरापूंजी) स्थित नोंग्रियाट गांव के एक होमस्टे से चेकआउट करने के कुछ घंटों बाद लापता हो गए थे।
बाद में राजा रघुवंशी का शव एक खाई से बरामद किया गया था। सूत्रों के अनुसार, यह शादी 11 मई 2025 को इंदौर में हुई थी और 20 मई को दोनों हनीमून के लिए गुवाहाटी होते हुए मेघालय पहुंचे थे। जांच के दौरान पुलिस ने मामले में कई एंगल से जांच की, जिसमें शक की सुई सोनम रघुवंशी की ओर भी गई। इसके बाद सोनम ने कथित तौर पर गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया था कि इस पूरी घटना के पीछे प्रेम प्रसंग और साजिश की आशंका जताई गई थी, जिसमें राज कुशवाहा का नाम भी जुड़ा बताया गया था। हालांकि, पूरे मामले की जांच अभी जारी है और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

