Punjab Kesari MP ads

Ladli Behna Yojana को लेकर बड़ा अपडेट! जानें कब बढ़ेगी योजना की राशि और मिलेंगे 3000 रुपए

Monday, Apr 27, 2026-05:05 PM (IST)

भोपाल : लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश की मोहन सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। जिसके तहत प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिमाह राशि जारी की जाती है। अप्रैल माह में 35वीं किस्त 12 अप्रैल 2026 को सीहोर जिले के आष्टा से सीएम मोहन द्वारा सिंगर क्लिक के जरिए यह राशि सजारी की गई थी। जिसके तहत प्रदेश की लगभग 1.25 करोड़ से अधिक बहनों को सीधा लाभ मिला।

मोहन सरकार का लाडली बहना योजना को लेकर विजन सिर्फ वर्तमान तक सीमित नहीं है, बल्कि भविष्य के लिए भी बड़ा प्लान तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने साफ तौर पर कहा है कि इस योजना के तहत मिलने वाली राशि को धीरे धीरे बढ़ाया जाएगा  और इसे धीरे धीरे 2028 तक बढ़ाकर 3000 रुपए प्रतिमाह तक पहुंचाया जाएगा।

बता दें कि योजना की शुरुआत पहले 1000 रुपए से हुई, फिर 1250 और अब 15 सौ रुपए हो चुके हैं। राजनीतिक सूत्रों की मानें तो आने वाले वर्षों में इसे 3000 रुपए तक बढ़ाने की तैयारी है। इससे यह साफ है कि सरकार इस योजना को आने वाले समय में बढ़ा सकती है और निरंतर जारी रखना चाहती है।

कब आएगी 36वीं किस्त

लाड़ली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष तक की विवाहित महिलाओं को हर माह राशि दी जाती है। अब तक सरकार 35 किस्तों को जरिए सवा करोड़ लाडली बहनाओं के खातों में 54 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि अंतरित कर चुकी है। यह वजह है कि यह योजना एक सरकार योजना ही नहीं है बल्कि महिला के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें स्वावलंबी बनाने में मदद करती है और उनका आर्थिक आधार बन चुकी है।हर बार पैसा समय पर आ रहा है ऐसे में सरकार किसी प्रकार का कोई रिस्क नहीं लेना चाहती और इस भरोसे को बनाए रखने के लिए मई 10-15 के बीच राशि जारी कर सकती है। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

लाड़ली बहना योजना के तहत अपना नाम चेक करने के लिए महिलाएं मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाकर अपनी आवेदन स्थिति देख सकती हैं। वहां पर उन्हें अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करना होगा और फिर OTP के माध्यम से अपनी स्थिति की जांच करनी होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News