MP पुलिस के आरक्षक का लिखा राजस्थानी गीत यूट्यूब पर हुआ हिट

Wednesday, Jan 01, 2020-02:43 PM (IST)

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के खाचरौद थाने में पदस्थ आरक्षक का लिखा हुआ राजस्थानी गीत यूट्यूब पर सुपरहिट हो गया है। पणिहारी तेनू देखूं तो दिल ललचाए...गीत को आरक्षक कृष्णा बैरागी ने लिखा है। यूट्यूब पर डाले गए वीडियो में वे अदाकारी भी करते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि पांच दिनों में ही इस वीडियो को 95 हजार लोगों ने देखा और पसंद किया है। आरक्षक कृष्णा का यह तीसरा गाना है। उनके लिखे गीतों को ख्यात गायक शाहिद माल्या भी गाने वाले हैं।

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के खाचरौद पुलिस थाने में पदस्थ कृष्ण पिता श्यामदास बैरागी निवासी रतलाम 2013 बैच के आरक्षक हैं। खाचरौद के अतिरिक्त वे बड़नगर, उज्जैन में भी तैनात रहे हैं। कृष्णा को बचपन से ही संगीत से लगाव था। 2015 में उन्होंने अपना लिखा पहला गीत यूट्यूब पर डाला था। इसे भी लोगों ने पसंद किया था। इसके बाद 2016 में दूसरा गीत लिख वीडियो सॉन्ग यूट्यूब पर शेयर किया। इसे भी लगभग 27 हजार लोगों ने देखा। इसके बाद कृष्णा ने पणिहारी सॉन्ग लिखा और अपनी टीम के साथ इसका एक वीडियो भी तैयार किया। गीत को फिल्माते समय रितिका शर्मा के साथ अदाकारी भी की।

वहीं आरक्षक कृष्णा बैरागी ने पणिहारी सॉन्ग का वीडियो 25 दिसंबर को यूट्यूब पर अपलोड किया। पांच दिनों में ही वीडियो को 95 हजार से अधिक लोगों ने देखा है। आरक्षक ने बताया कि पणिहारी गाने का दूसरा भाग भी जल्द रिलीज किया जाएगा। इसे बॉलीवुड सिंगर शाहिद माल्या गाएंगे। शाहिद ने कई फिल्मों में गाने गाए हैं। कृष्णा ने बताया कि वे ड्यूटी निभाने में कोई भी कोताही नहीं बरतते। दिन हो या रात अधिकारियों के आदेशों का पालन करते हैं। समय निकालकर संगीत को भी वक्त देते हैं। गाने लिखना आदि उनका शौक है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Related News