धान खरीदी पर रमन सिंह ने भूपेश बघेल पर साधा निशना, रमन सिंह ने कहा,- सभी पंजीकृत किसानों का नहीं खरीदा गया धान

Monday, Feb 07, 2022-07:14 PM (IST)

राजनांदगांव (बसंत शर्मा): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह आज अपने विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा कार्यालय में पार्टी के धन संग्रह अभियान के तहत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बीजेपी के धन संग्रह अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह आज राजनांदगांव पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

कार्यक्रम की शुरुआत करने से पूर्व भारत रत्न स्वर्गीय लता मंगेशकर को उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर डॉक्टर रमन सिंह ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान रमन सिंह ने कहा कि भारत रत्न लता मंगेशकर का चला जाना। इस देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वहीं उन्होंने धन संग्रह अभियान को लेकर कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग निधि से पार्टी का खर्च चलता है। जिससे कार्य योजना बनाई जाती है। रमन सिंह ने धान खरीदी के मुद्दे को लेकर कहा कि सभी पंजीकृत किसानों का अब तक धान नहीं खरीदा जा सका। उन्होंने कहा कि तारीख या समय सीमा नहीं होनी चाहिए। जितने भी किसानों ने धान बेचने अपना पंजीयन कराया था। उन सभी का धान लिया जाना चाहिए था। 

स्थानीय भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान धन संग्रह अभियान के तहत मंडल और बूथ स्तर पर जाने की कार्य योजना बनाई गई। ताकि पार्टी के संचालन में मंडल और जिला स्तर पर पर्याप्त धनराशि एकत्रित हो। बैठक के दौरान बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Related News