कांग्रेस से भाजपा में आने होने वाले शुक्ला मेरे बारे में निराधार बयान दे रहे: उषा ठाकुर

4/11/2024 6:42:42 PM

इंदौर: भाजपा से जाकर कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने और हारने के बाद अब लोकसभा चुनाव से पहले रामकिशोर शुक्ला ने भाजपा की ओर रुख किया है। लेकिन भाजपा में शामिल होते ही उन्होंने भाजपा संघ और मंत्री उषा ठाकुर पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। सियासी बवाल के बाद अब मंत्री उषा ठाकुर की प्रतिक्रिया सामने आई है।

PunjabKesari

कैबिनेट मंत्री और महू सीट से मौजूदा विधायक उषा ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस से हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में लौटे रामकिशोर शुक्ला उनके बारे में बेबुनियाद बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे बारे में शुक्ला का दावा एकदम बेबुनियाद और निरर्थक है। उनके कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में महू से चुनाव लड़ने से मेरा या भाजपा का कोई लेना-देना नहीं था।'' उन्होंने दावा किया कि भाजपा छोड़कर जाने से पहले शुक्ला उनसे मिलकर "रोए" थे कि पार्टी में 20 साल से काम करने के बावजूद उन्हें कोई अहम जिम्मेदारी नहीं दी जा रही है, इसलिए उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर महू से चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

बता दें कि भाजपा नेता रामकिशोर शुक्ला ने भाजपा ज्वाइन करने के चौंकाने वाला दावा किया है कि उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर महू से पिछला विधानसभा चुनाव उषा ठाकुर और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक स्थानीय नेता की सहमति से बनी रणनीति के तहत लड़ा था ताकि त्रिकोणीय संघर्ष की गवाह रही इस सीट पर भाजपा की जीत पक्की की जा सके।

PunjabKesari

गौरतलब है कि नवंबर 2023 के दौरान हुए विधानसभा चुनाव में राज्य की तत्कालीन संस्कृति मंत्री और भाजपा उम्मीदवार उषा ठाकुर ने महू से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की थी। कांग्रेस का टिकट न मिलने पर बगावत करके निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने वाले अंतर सिंह दरबार को ठाकुर ने 34,392 मतों के अंतर से मात दी थी, जबकि शुक्ला कुल 29,144 वोट हासिल करके तीसरे स्थान पर रहे थे।

रामकिशोर शुक्ला, नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव से महज दो महीने पहले भाजपा से कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्हें तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की मौजूदगी में गत 23 सितंबर को इंदौर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी में विधिवत शामिल किया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News