शिवपुरी में 11 साल के लड़के के साथ कुकर्म, नाश्ता खिलाने के बहाने दिया घटना को अंजाम

Monday, Sep 12, 2022-05:27 PM (IST)

शिवपुरी (भूपेंद्र शर्मा): शिवपुरी में 11 साल के लड़के के साथ कचौड़ी-समोसा खिलाने के बहाने एक 22 साल के पड़ोसी ने कुकर्म कर दिया। मामला शिवपुरी के लुकवासा का है। नाबालिग ने परिजनों को घर आकर पूरी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

लुकवासा शहर के मामा होटल के पास 11 साल का पीड़ित बच्चा खड़ा था। तभी रविवार दोपहर 3 बजे आरोपी शीलेंद्र जाटव (22) उसके पास आया। उसने बच्चे को गरमा गरम कचौड़ी-समोसे खिलाने का लालच देकर अपने साथ शिवनाथ होटल ले गया। पड़ोसी होने के नाते नाबालिग भी उसकी बातों में आ गया और उसके साथ चला गया। आरोपी शीलेंद्र उसे होटल ले जाने के बजाए होटल के पास की झाड़ियों में लेकर गया। आरोपी ने यहां उसे जान से मारने की धमकी दी और उसके सारे कपड़े उतार दिए। आरोपी ने उसके साथ कुकर्म किया।

चूंकि, नाबालिग के माता-पिता सुबह-सुबह मजदूरी पर चले जाते हैं। शाम को जब दोनों घर वापस लौटे, तब बालक ने अपने साथ हुई घटना के बारे बताया। परिजन रात में ही बेटे के साथ लुकवासा चौकी गए। यहां उन्होंने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। 

वहीं लुकवासा चौकी प्रभारी हुकुम सिंह का कहना है कि रात में ही नाबालिग का मेडिकल कराया गया। आरोपी शीलेंद्र के खिलाफ अपरहण सहित अप्राकृतिक कृत्य की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

 



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Related News