Punjab Kesari MP ads

रतलाम पुलिस ने कंटेनर में हरियाणा से महाराष्ट्र जा रही 510 पेटी अवैध शराब पकड़ी

Thursday, Nov 28, 2024-03:30 PM (IST)

रतलाम। (समीर खान): मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में अवैध शराब के खिलाफ रतलाम पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध शराब से भरा एक कंटेनर जब्त किया है। कंटेनर सहित अवैध शराब का मूल्य सवा करोड़ के लगभग है। जानकारी के अनुसार एसपी अमित कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारी को अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। एसपी को बिलपांक थाना क्षेत्र से लगातार अवैध शराब के परिवहन की सूचनाएं मिल रही थी। एसपी के निर्देश पर एएसपी राकेश कुमार खाखा एवं एसडीओपी रतलाम अभिलाष भलावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिलपांक निरीक्षक अय्यूब खान के नेतृत्व में बिलपांक पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक कंटेनर ट्रक जिसमें अवैध शराब भरी है जो रतलाम से बदनावर की तरफ जा रहा है। 

पुलिस द्वारा सूचना पर महु ,नीमच हाइवे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोककर चेक करने पर कंटेनर में बड़ी मात्रा में (510 पेटी) अवैध शराब भरी होना पाई गई। जब्त शराब का मूल्य 68 लाख रुपए के लगभग है। उक्त शराब के परिवहन से संबंधित कागजात के बारे में ट्रक चालक सुनील कुमार पिता राजपाल जाट उम्र 28 साल निवासी सरल जिला भिवानी हरियाणा पूछताछ करने पर कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे सका।

PunjabKesari जिस पर पुलिस द्वारा विधिवत अवैध शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त कंटेनर वाहन को जब्त कर थाना बिलपांक पर मामला दर्ज कर ट्रक चालक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। आरोपी से अवैध शराब कहा से कहा ले जाई जा रही थी इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में शराब हरियाणा से लेकर अकोला महाराष्ट्र ले जाने की बात सामने आई है। अभी आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News