राजनांदगांव में प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आदेश जारी
Tuesday, Sep 22, 2026-12:39 PM (IST)
राजनांदगांवः छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने राजस्व विभाग के पांच अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू रहेगा।
आधिकारिक आदेश के अनुसार डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी तहसीलदार डोंगरगढ़ अमीय श्रीवास्तव को तहसील कार्यालय घुमका में पदस्थ किया गया है। तहसीलदार एवं अतिरिक्त तहसीलदार डोंगरगढ़ सोनित मोरिया को तहसील कार्यालय कुमरदा भेजा गया है। इसी तरह तहसीलदार चितेश कुमार देवांगन को तहसील कार्यालय डोंगरगढ़ में पदस्थ किया गया है, जबकि नायब तहसीलदार एवं प्रभारी तहसीलदार घुमका राम लखन चौहान को तहसील कार्यालय राजनांदगांव में नई जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख एवं प्रभारी नायब तहसीलदार राजनांदगांव दिव्या वैद्य को भू-अभिलेख शाखा, जिला कार्यालय राजनांदगांव में पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में सभी नवीन पदस्थापनाओं को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावशील रखा गया है।

