Punjab Kesari MP ads

दिग्विजय के बयान पर मचा बवाल, BJP ने की मंदिरों में प्रवेश पर रोक लगाने की मांग

Wednesday, Sep 18, 2019-02:38 PM (IST)

भोपाल: अपने बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह सनातन धर्म को लेकर बयान देकर फिर से विवादों में घिर गए हैं। उनके बयान के बाद सियासत भी गरमाई हुई है। दिग्गी के बेतुके बयान पर कांग्रेस पार्टी की जमकर आलोचना हो रही है। बीजेपी ने हमला बोलते हुए उन्हें हिंदू धर्म से निकालने और मंदिरों में प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है।

PunjabKesari

मीडिया से बातचीत करते हुए बीजेपी के विधायक विश्वास सारंग ने दिग्विजय सिंह को हिन्दू विरोधी बताया है। उन्होंने दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि जाकिर नायक को शांति दूत बनाने वाले दिग्विजय पहले ही साबित कर चुके हैं कि वह हिंदू धर्म के विरोधी हैं। भगवा को आतंकवाद से जोड़कर पूरे देश में बदनाम करने वाले दिग्विजय सिंह ही हैं। सांरग ने हमला बोलते हुए आगे कहा कि दिग्विजय सिंह को किसी भी मंदिर में प्रेवश पर रोक होनी चाहिए, यहां तक की उनकों हिंदू धर्म से निकाल देना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Related News