Punjab Kesari MP ads

गांव-गांव पहुंची बस, बदली जिंदगी: मुख्यमंत्री की ग्रामीण बस योजना से विकास की रफ्तार तेज, लोगों में खुशी का माहौल

Thursday, Apr 02, 2026-05:44 PM (IST)

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): छत्तीसगढ़ के दूरस्थ और पहाड़ी गांवों में अब विकास की नई तस्वीर नजर आने लगी है। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना ने ग्रामीण जीवन को नई दिशा दी है। जिन गांवों में कभी बस नहीं पहुंचती थी, वहां अब बस की आवाज़ सुनते ही लोगों के चेहरों पर खुशी झलक उठती है।

PunjabKesari, Chhattisgarh rural bus scheme, Vishnu Deo Sai, rural development India, Jashpur news, village connectivity

इस योजना के तहत अब ग्रामीणों को शहर, विकासखंड और जिला मुख्यालय तक आसानी से पहुंचने की सुविधा मिल रही है। पहले जहां लोगों को पैदल या निजी साधनों पर निर्भर रहना पड़ता था, वहीं अब बस सेवा से समय और मेहनत दोनों की बचत हो रही है। स्कूल के बच्चे समय पर स्कूल पहुंच रहे हैं और कर्मचारी भी नियमित रूप से अपनी ड्यूटी निभा पा रहे हैं। जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के सन्ना क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता निकुंज बताती हैं कि पहले उन्हें काम पर जाने के लिए काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब बस सेवा शुरू होने से उनकी समस्या काफी हद तक हल हो गई है।

PunjabKesari, Chhattisgarh rural bus scheme, Vishnu Deo Sai, rural development India, Jashpur news, village connectivity

वहीं ग्राम मरंगी के निवासी दशरथ भगत और यात्री मंगलराम जैसे ग्रामीणों का कहना है कि बस सेवा शुरू होने से बाजार, अस्पताल और अन्य जरूरी स्थानों तक पहुंचना अब बेहद आसान हो गया है। यह योजना न केवल यातायात सुविधा दे रही है, बल्कि ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक सेवाओं से जोड़ते हुए उन्हें मुख्यधारा में लाने का कार्य भी कर रही है। मुख्यमंत्री साय की यह पहल विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vikas Tiwari

Related News