BJP नेता भंवर सिंह शेखावत से मिलने पहुंचे संजय शुक्ला, बोले- यदि वे कांग्रेस में आते हैं तो उनका स्वागत
Saturday, Aug 19, 2023-02:47 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी) : भाजपा के कद्दावर नेता भंवर सिंह शेखावत के कांग्रेस में जाने की अटकलों के बीच कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला उनके घर पहुंचे। संजय शुक्ला भवरसिंह शेखावत के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने पहुंचे। संजय शुक्ला ने कहा कि भंवर सिंह शेखावत की भाजपा में अनदेखी हो रही है, यदि वे कांग्रेस में आते हैं तो उनका बहुत बहुत स्वागत है।
इस दौरान संजय शुक्ला ने कहा शेखावत आते हैं तो स्वागत है। कांग्रेस में इनके जैसे कर्मठ नेता की ज़रूरत है। बरसों से भाजपा को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए जिंदा रखा है फिर चाहे मेरे पिता विष्णु प्रसाद शुक्ला हों या सत्यनारायण सत्तन हो आज जिस पोजिशन पर पार्टी पहुंची है।
उसमें भवरसिंह शेखावत का बहुत बड़ा हाथ था। परंतु आज वहां अपेक्षा हो रही है और वह कांग्रेस पार्टी में आते है तो बहुत बहुत स्वागत है।