MP के इस जिले के कलेक्टर बने ‘एंग्री यंग मैन’, काम में लापरवाही पर 5 तहसीलदारों और 22 कर्मचारियों को नोटिस
Friday, Jan 09, 2026-10:26 PM (IST)
(सतना): मध्य प्रदेश के सतना में कलेक्टर का एंग्री मैन रुप देखने को मिला है। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार ने कड़ा एक्शन करते हुए 5 तहसीलदारो के साथ ही 22 कर्मचारियों को नोटिस थमा दिए हैं। डॉ. सतीश कुमार ऐसे एक्शन मूड में नजर आए कि अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल मच गई।
वर्चुअल समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर दिखे काफी नाराज
वर्चुअल समीक्षा बैठक के दौरान अफसरों-कर्मचारियों पर कलेक्टर ने जमकर गुब्बार निकाला। कलेक्टर कर्मचारियों से काफी नाराजगी आए। लापरवाही पर सख्ती अपनाते हुए कलेक्टर ने 5 तहसीलदारों के साथ ही 2 दर्जन के करीब कर्मचारियों को नोटिस जारी कर दिया।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की शिकायतों का समय पर हल नहीं करने का आरोप
जानकारी के मुताबित ये कर्मचारी सतना में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की गई शिकायतों का समय पर और निराकरण नहीं कर पाए थे। इस आधार पर कलेक्टर सतीश कुमार एस ने सख्त रवैया दिखाते हुए नोटस थमा दिए। यही नहीं कलेक्टर सतीश कुमार फूल मूड में कर्मचारियों क लापरवाही पर कार्रवाई के पक्ष में दिखे। वर्चुअल समीक्षा बैठक में कई विभागों की लापरवाही सामने आई तो कलेक्टर ने वेतन कटौती के भी निर्देश दिए। जनपद पंचायतों के पांच अधिकारियों और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला लेखा प्रबंधक का सात दिन का वेतन काटने के आदेश हुए हैं ।
वहीं दूसरी ओर वेतन कटौती की कार्रवाई जनपद पंचायत रामपुर के खंड अधिकारी, मझगवां के खंड अधिकारी, उचेहरा खंड अधिकारी, मझगवां जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना के समन्वयक विजय जायसवाल, नागौद जनपद खंड अधिकारी, एनएचएम के जिला लेखा प्रबंधक सुभाष चंदेल पर हुई है।
कलेक्टर ने 22 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है जिनमें सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक के साथ नागौद, उचेहरा, रामपुर, कोटर और बिरसिंहपुर के तहसीलदार शामिल हैं। लिहाजा कलेक्टर के इस एक्शन से कर्मचारियों में हलचल है।

