कलेक्टर ने 28 अधिकारियों को जारी किया नोटिस, मचा हड़कंप!
Wednesday, Feb 18, 2026-05:54 PM (IST)
बैतूल: सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों का समय पर निपटारा नहीं होने पर बैतूल कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने सख्त रुख अपनाया है। समीक्षा बैठक में उन्होंने 28 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
कलेक्टर ने साफ कहा:
“समय-सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं आया तो प्रति लंबित शिकायत वेतन में कटौती की जाएगी।”
नोटिस पाने वाले मुख्य अधिकारी
ऊर्जा विभाग: सहायक प्रबंधक सीएल साकोम, यवन कुमार उइके, क्षितिज मरावी, मनोज इनवाती, योगेश अहिरकर, विजय गुजरे, जेई दीपक सोलंकी, सहा-प्रबंधक नितिन आसरेकर, राकेश पवार, प्रबंधक दीपशिखा इनवाती, सहा-प्रबंधक संतोष कुमार चंदेल
किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग: वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ललित लहरपुरे
नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण: कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आशीष कुमार कुमरे
नगरीय विकास एवं आवास विभाग: सीएमओ अरुण श्रीवास्तव
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग: मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिवानी राय
महिला एवं बाल विकास विभाग: सीडीपीओ प्रभारी गीता मालवीय, संगीता धुर्वे
राजस्व विभाग: तहसीलदार टी. विस्के, यशवंत सिंह गिन्नारे, संजय बरैया
लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग: औषधि निरीक्षक संजीव जादौन
जनपद पंचायत: मुख्य कार्यपालन अधिकारी आंचल पवार, तीजा पवार, भैंसदेही श्री रितेश चौहान, प्रतिभा जैन, धर्मपाल सिंह मशराम
श्रम विभाग: श्रम पदाधिकारी धम्मदीप भगत
वेतन कटौती की सख्ती
कलेक्टर सूर्यवंशी ने स्पष्ट किया कि प्रति लंबित शिकायत, जितने दिन अधिकारी ने निपटारा नहीं किया, उतने दिन वेतन कटौती होगी। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

