BJP की आईटी सेल की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, 28 सदस्यों को दी गई जिम्मेदारी…कई बड़े नाम शामिल
Saturday, Feb 14, 2026-06:51 PM (IST)
रायपुर: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की आईटी सेल की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश कार्यालय की ओर से जारी सूची में कुल 28 पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिन्हें विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार सह संयोजक, कार्यालय प्रभारी, सह कार्यालय प्रभारी, संभाग प्रभारी और प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की नियुक्ति की गई है। पार्टी संगठन को डिजिटल और सोशल मीडिया स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से यह नई टीम गठित की गई है।
प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से जारी इस सूची में आईटी सेल को और अधिक सक्रिय और संगठित करने का संकेत माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, आगामी चुनावी रणनीतियों और डिजिटल कैंपेन को ध्यान में रखते हुए यह नियुक्तियां की गई हैं। नई कार्यकारिणी से संगठन को जमीनी स्तर से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।पार्टी कार्यकर्ताओं में इस घोषणा को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

