Punjab Kesari MP ads

Supreme Court के फैसले के बाद गरजे मुकेश मल्होत्रा, रामनिवास रावत के आरोपों पर दिया जवाब, कह दी ये बड़ी बात

Thursday, Mar 19, 2026-01:34 PM (IST)

भोपाल/विजयपुर। Supreme Court of India के अहम फैसले के बाद कांग्रेस विधायक Mukesh Malhotra का बड़ा बयान सामने आया है। मल्होत्रा ने वीडियो जारी कर कहा कि वे कोर्ट के सम्मानजनक फैसले से पूरी तरह संतुष्ट हैं और उन्हें क्षेत्र की जनता का लगातार प्यार और आशीर्वाद मिलता रहा है।

उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि पूर्व विधायक Ramnivas Rawat द्वारा लगाए गए केस छुपाने के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। मल्होत्रा ने साफ कहा कि उन्होंने कोई भी मामला नहीं छुपाया है और इसके प्रमाण भी पेश कर सकते हैं।

मल्होत्रा ने आगे कहा कि भले ही उन्हें विधायक निधि नहीं मिलेगी, लेकिन वे क्षेत्र के विकास के लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने यह भी दोहराया कि जनता की सेवा और विकास उनका पहला लक्ष्य है और वे हर परिस्थिति में अपने क्षेत्र के साथ खड़े रहेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News