सड़क पर काल बनकर दौड़ी स्कॉर्पियो, पैदल चल रहे 7 लोगों को रौंदा, 2 की मौत, 4 घायल
Monday, Mar 17, 2025-12:40 PM (IST)

धमतरी (पूनम शुक्ला) : धमतरी जिले के बिरेझर चौकी क्षेत्र के ग्राम दरबा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सड़क पर टहल रहे 7 लोगों को रौंद दिया। हादसे में मौके पर 2 की दर्दनाक मौत हो गई, वही 4 लोग गंभीर घायल हुए हैं। जिनमें से 1 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का इलाज नजदीकी अभनपुर अस्पताल में चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।