SDM साहब की सरकारी गाड़ी से उतरा गार्ड, वर्दी में शराब लेने पहुंचा, वीडियो वायरल
Monday, Feb 16, 2026-12:27 PM (IST)
अंबिकापुर। शहर के गांधी चौक स्थित प्रीमियम शराब दुकान से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक व्यक्ति वर्दी में शराब लेते और गाड़ी में बैठकर उसे लेकर जाते हुए नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति एसडीएम का गार्ड है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दिनदहाड़े बेखौफ होकर एसडीएम के गार्ड को शराब लेने के लिए भेजा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद प्रशासनिक महकमे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
सूत्रों के अनुसार, यह मामला धौरपुर के एसडीएम जे. आर. शतरंज से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, अभी तक इस पूरे मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
वर्दी में रहते हुए शराब लेने की घटना को लेकर आम लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि सरकारी कर्मियों से इस तरह की हरकतें मर्यादा के खिलाफ हैं और इससे प्रशासन की छवि धूमिल होती है। अब देखने वाली बात होगी कि वायरल वीडियो के बाद प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कार्रवाई करता है।

